भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और हॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता तो जगजाहिर है।
अब खबर आई है की दोनों ने इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 में भी अपनी जगह बना ली है।
दरअसल, इंस्टाग्राम रिच लिस्ट प्रत्येक साल जारी की जाती है, जिसमें ये बताया जाता है कि सेलिब्रिटीज इंस्टाग्राम ऐप से कितनी कमाई करते हैं।
टॉप-30 में दो भारतीय
इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटीज की कमाई के आधार पर उनकी रैंकिंग निर्धारित की जाती है।इसमें टॉप-30 की सूची में केवल दो भारतीयों नाम है, जिसमें प्रियंका और विराट शामिल हैं।
प्रिंयका इस सूची में 27वें स्थान पर हैं। वहीं, विराट ने 19वां रैंक हासिल किया है।
एक पोस्ट के 3 करोड़ चार्ज करती हैं देसी गर्ल
प्रियंका एक प्रमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
हालांकि, पिछले साल प्रियंका इस लिस्ट में 19वी रैंक पर थी। इस बार उनकी रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है।
अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 6 करोड़ 50 लाख फॉलोअर्स हैं।
विराट की रैंकिंग में सुधार
पिछले साल की तुलना में विराट कोहली की रैंकिंग में सुधार हुआ है।पिछले साल वह इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में 23वें स्थान पर थे। जबकि इस बार उन्होंने 19वां रैंक हासिल किया है।
जानकारी के मुताबिक विराट एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए करीब पांच करोड़ रुपये लेते हैं।
बता दें, विराट के इंस्टाग्राम हैंडल पर 13 करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं।
ये हैं टॉप -3
इंस्टाग्राम रिच लिस्ट के टॉप-3 हस्तियों में पहले स्थान पर मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो। जो प्रमोशनल पोस्ट के लिए करीब 11 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 29 करोड़ 50 लाख फॉलोअर्स हैं।
सूची में दूसरे नंबर पर अमेरिकन एक्टर ड्वेन जॉनसन और तीसरे स्थान पर अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रैंडे हैं।
Post a Comment