धोनी के सन्यास पर क्या बोले रोहित शर्मा
MK Digital Line
महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके साथ ही सुरेश रैना ने भी सन्यास का ऐलान कर दिया। इस बीच रोहित शर्मा ने धोनी के सन्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए एक भावुक नोट लिखा है।
रोहित शर्मा ने लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली इंसानों में शामिल। क्रिकेट और उसके आसपास उनका प्रभाव बहुत बड़ा था। उनके पास एक विजन था और जानते थे कि टीम कैसे बनाई जाती है। हम बेशक उन्हें नीली जर्सी में मिस करेंगे लेकिन पीली में वह दिखेंगे ही। तो 19 को टॉस पर मिलते हैं @msdhoni'।
बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल मैच शुरू हो रहे हैं। रोहित शर्मा का इशारा आईपीएल मैच की तरफ ही था। आईपीएल में फिलहाल धोनी सिर्फ खेलते ही नहीं बल्कि कप्तानी करते भी दिखेंगे।
IPL का 13वां सीजन 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। धोनी चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान हैं वहीं रोहित शर्मा चार बार की विजेता मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।
रोहित ने सुरेश रैना के सन्यास पर भी प्रतिक्रिया दी। लिखा, ‘हैरानी भरा फैसला लेकिन जब आपको ऐसा लगता है तो आपको ऐसा लगता है। अच्छा करियर रहा तुम्हारा भाई, तुम्हारा रिटायरमेंट अच्छा हो। मुझे अब भी याद है जब हम टीम में आए थे। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
Post a Comment