हमारे साथ पांच और देश आज मना रहे हैं स्वतंत्रता दिवस
MK Digital Line
15 अगस्त भारत सहित 6 देशों स्वतंत्रता दिवस है। खास बात यह है कि इनमें से भारत सहित 4 एशियाई देश हैं, जिन्हें 15 अगस्त के दिन विदेशी शासन से आज़ादी मिली थी। इसके अलावा अफ्रीका महाद्वीप का एक देश भी इसी दिन जश्न ए आज़ादी मनाता है।
● बहरीन अज़ाद हुआ यूके की दासता से
बहरीन को 15 अगस्त 1971 को बहरीन को युनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली। इसी दिन इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हुआ।
● दक्षिण कोरिया से खत्म हुआ जापानी साम्राज्य
दक्षिण कोरिया को भी 15 अगस्त के दिन ही आजादी मिली थी। यह 1945 तक जापान का हिस्सा हुआ करता था। 15 अगस्त 1945 की सुबह साउथ कोरिया को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हुआ। 1945 में इसी दिन अमेरिका और सोवियत की सेनाओं ने कोरियाई प्रायद्वीप से जापान के साम्राज्य को उखाड़ फेंका था। इसीलिए इस दिन को 'नेशनल लिबरेशन डे ऑफ कोरिया' भी कहा जाता है। कोरियाई भाषा में इसे ग्वांगबोकजियोल कहते हैं।
● उत्तरी कोरिया को जापान से मिली स्वाधीनता
इसी तरह उत्तरी कोरिया भी 1945 तक जापान का ही हिस्सा हुआ करता था। इसे भी 15 अगस्त 1945 को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हुआ था। बता दें कि दक्षिण कोरिया को जहां 15 अगस्त 1945 की सुबह आजादी मिली थी, वहीं उत्तरी कोरिया को ठीक इसी दिन शाम को आजादी मिली थी।
● कांगो फ्रांस के शासन से मुक्त हुआ
अफ्रीका महाद्वीप में स्थित कांगो भी 15 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। कांगो को 15 अगस्त, 1960 को फ्रांस के शासन से आज़ादी मिली थी।
● लिक्टनस्टीन को जर्मनी से मिली आज़ादी
दुनिया का छठा सबसे छोटा मुल्क लिक्टनस्टीन भी 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस मनाता है। आस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच स्थित इस देश को 1866 में जर्मनी के शासन से मुक्ति मिली थी। इसीलिए यह देश 15 अगस्त को अपना आजादी दिवस मनाता है। इस दिन यहां आम लोगों को अपने शाही परिवार के सदस्यों से बातचीत करने का मौका मिलता है।
Post a Comment